पांवटा साहिब में चिट्टे की पकड़ी बड़ी खेप

हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे के खिलाफ मुहिम के तहत एक अन्य गिरफ्तारी पांवटा साहिब पुलिस ने दर्ज की। जिसमें भारी मात्रा में दो युवकों से 323 ग्राम चिट्टे की खेप पकड़ी गई है। सिरमौर में पांवटा साहिब पुलिस की एसआईयू यूनिट ने यह नशे की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने बातचीत में बताया कि इस नशे की खेप की कीमत लाखों रुपए में हो सकती है।

गुप्त सूचना के आधार पर पांवटा साहिब पुलिस ने पुरूवाला पुलिस थाना के अंतर्गत मेहरूवाला रोड पर इस नशे की खेप को दो युवकों से बरामद किया है। आरोपी युवक विकासनगर जिला देहरादून उत्तराखंड के निवासी है। जिनमें शोएब खान उर्फ आजम उम्र 22 वर्ष पुत्र स्व. सलीम खान, निवासी वार्ड संख्या 4, जीवनगढ़, अंबाड़ी, तहसील विकासनगर, जिला देहरादून, उत्तराखंड, तथा शाकिब शाह उम्र 19 वर्ष पुत्र स्व. सोनू शाह, निवासी वार्ड संख्या 5 जीवनगढ़, अंबाड़ी, तहसील विकासनगर, जिला देहरादून, उत्तराखंड के रूप में पहचान हुई है। पुलिस ने NDPS अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जिला सिरमौर एसपी श्री निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला सिरमौर को नशा मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है जिसपर जिला सिरमौर पुलिस बेहतरीन कार्य कर रहीं है। आने वाले समय में अन्य गिरफ़्तारियां नशा संबंधित व्यवसाय करने वालों की हो सकती है। पुलिस की एसआईयू यूनिट हर जगह निगाह बनाए हुए है। भविष्य में ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *