पांवटा साहिब में स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

पांवटा साहिब में पुलिस की नशा मफ़िआओ के खिलाफ चलाई जा रही नशा विरोधी मुहीम के तहत दिनांक 25.02.25 को दो और गिरफ्तारियां की गई है। जिसमे पहली गिरफ्तारी पिंकी देवी पत्नी दीप राम उर्फ़ दीपू निवासी वार्ड संख्या 10 देवीनगर तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर हिप्र० के रूप में दर्ज की है। पिंकी देवी लम्बे समय से स्मैक बेचने का धंधा अपने घर से कर रही थी जिसकी सुचना गुप्त रूप से पुलिस को प्राप्त हुई। पांवटा साहिब पुलिस कप्तान डीएसपी श्री मानवेन्द्र ठाकुर के दिशा निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए यह गिरफ्तारियां दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला पिंकी देवी के घर से 8.8 ग्राम स्मैक /चिट्टा बरामद किया गया है जिसकी कीमत हजारो में है।

वही एक अन्य मामले मे पांवटा साहिब पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सन्व्वर अली उर्फ़ सोनू सुपुत्र अख्तर अली निवासी गांव कुंजा ग्रांट डाक घर ढालीपुर तहसील विकासनगर जिला देहरादून उत्तराखंड के कब्जे से गर्ल स्कूल पांवटा साहिब के नजदीक से 8 ग्राम स्मैक / चिट्टा बरामद किया है। जिस पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में उपरोक्त दोनो आरोपीगण के विरूद्ध ND&PS Act के अंतर्गत अलग अलग अभियोग पंजीकृत किए गए है व् क़ानूनी कार्यवाही अमल में लाइ जा रही है।
जिला सिरमौर पुलिस अधीक्षक श्री निश्चिंत सिंह नेगी द्वारा दिए गए जिले के तमाम पुलिस थानों में नशा मफ़िआओ के विरुद्ध धर पकड़ कर कार्यवाही करने के आदेशों का असर देखने को मिल रहा है और पांवटा साहिब के डीएसपी श्री मानवेन्द्र ठाकुर जी के नेतृत्व में पांवटा साहिब पुलिस तेजी से कार्यवाही कर यही है।
