पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने फिर जीता जनता का दिल, विकास के लिए तोड़ी राजनीतिक दीवारें

पांवटा साहिब के मौजूदा विधायक और पूर्व भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे श्री चौधरी सुखराम एक बार फिर अपनी जनता के दिलों में जगह बना गए हैं। उनके व्यवहार, सौम्यता और विकासोन्मुख कार्यशैली ने न सिर्फ भाजपा समर्थकों को बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कुछ नेताओं को भी प्रभावित किया है। सोशल मीडिया से लेकर आम जनचर्चा तक, हर जगह उनकी खुले दिल से तारीफ हो रही है।

हाल ही में प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह के पांवटा साहिब दौरे के दौरान सुखराम चौधरी ने जिस खुलेपन और सौहार्द के साथ उनका स्वागत किया, वह क्षेत्रीय राजनीति में एक मिसाल बन गया। उन्होंने न केवल मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया, बल्कि विकास कार्यों की चर्चा करते हुए अपना स्पष्ट और जनहितकारी दृष्टिकोण भी उनके सामने रखा।

चौधरी सुखराम ने जिस तरह राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार करते हुए कांग्रेस सरकार के मंत्री के साथ कदम से कदम मिलाकर पांवटा साहिब के विकास की बात की, उसने यह सिद्ध कर दिया कि उनके लिए राजनीति से पहले जनता और क्षेत्र का हित सर्वोपरि है। उनकी यह पहल दर्शाती है कि एक सच्चा जनप्रतिनिधि वही होता है जो दल से ऊपर उठकर काम करे।

कांग्रेस मंत्री विक्रमादित्य सिंह के दौरे में दिखाई सौहार्द की मिसाल, विरोधी भी कर रहे तारीफ

इस व्यवहार और समर्पण ने विरोधी खेमे में भी सम्मान अर्जित किया है। कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और नेता भी अब उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे। पांवटा साहिब की जनता भी यह महसूस कर रही है कि सुखराम चौधरी ही वह नेता हैं, जो हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े हैं — चाहे सरकार किसी भी पार्टी की क्यों न हो।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सुखराम चौधरी का यह समन्वयकारी रवैया आने वाले समय में न सिर्फ उन्हें और मजबूत बनाएगा, बल्कि पांवटा साहिब को विकास की नई राह पर भी ले जाएगा। उनके इस खुले दृष्टिकोण ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि राजनीति में भी सकारात्मकता और सहयोग की भावना से बड़ा कोई अस्त्र नहीं।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *