पार्षद रोहताश नागिया सुर्खियों में

बीते कुछ दिनों से पांवटा साहिब नगर परिषद के वार्ड संख्या 8 के पार्षद डॉक्टर रोहताश नागिया सुर्खियों में बने हुए है। आइए जानते है पूरा मामला।

महाकुंभ से लाए गए गंगाजल से पांवटा साहिब में स्नान की व्यवस्था

डॉक्टर रोहताश नागिया ने महाकुंभ में स्नान का सौभाग्य पांवटा साहिब में दिलवाया। जी हां, महाकुंभ से पवित्र गंगाजल व प्रयागराज की मिट्टी लेकर आए डॉक्टर रोहताश नागिया उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि वे उन लोगों के लिए जो किसी भी वजह से प्रयागराज जा कर महाकुंभ में डुबकी नहीं लगा सके उनके लिए एक मौका पांवटा साहिब में लेकर आए है जिसमें कोई भी किसी भी उम्र का व्यक्ति भाग ले सकता है एवं स्नान का पुण्य अर्जित कर सकता है।

आयोजन पर जनता की राय

डॉक्टर रोहताश नागिया द्वारा किए गायबीस आयोजन पर जनता की राय जानने की कोशिश द वैली टाइम्स ने की और पाया कि क्षेत्र की अधिकतर जनता उनके पक्ष में है और उनके इस कार्य के लिए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देती है। नाम न छापने की शर्त पर कुछ लोगों ने बताया कि वे अपने कार्य की व्यस्तता के कारण प्रयागराज नहीं जा सके थे लेकिन 144 वर्ष बाद आए महाकुंभ में डुबकी लगाना चाहते थे। जब उन्हें पता चला कि पांवटा साहिब में महाकुंभ के स्नान का फल प्राप्त करने का मौका डॉक्टर रोहताश नागिया द्वारा दिया जा रहा है तो वे अत्यंत प्रसन्न हो गए एवं आस्था की डुबकी लगा कर सौभाग्यशाली महसूस कर रहे है।

हालांकि क्षेत्र के कुछ लोगों के इस आयोजन को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली। कुछ लोगों ने इस आयोजन को महज राजनीतिक दिखावा बताते हुए पूल पार्टी करार दिया।

क्या थी पार्षद डॉक्टर रोहताश नागिया की अपील?

वार्ड संख्या 8 के पार्षद डॉक्टर रोहताश नागिया जी ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए जनता से अपील की थी जिसमें उन्होंने स्पष्ट लिखा था कि आप सभी को नमस्कार. हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारी टीम ने उन लोगों के लिए प्रसिद्ध पाल रॉयल रिसॉर्ट में *आस्था की डूबकी* की योजना बनाई है जो अपने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं या अन्य व्यक्तिगत कारणों से प्रयागराज जाने में असमर्थ हैं। पवित्र जल 21 लीटर पवित्र गंगा जल, 21 लीटर संगम जल, मां यमुनोत्री का पवित्र जल, महाकुंभ की मिट्टी और भारत की अन्य 8 नदियों के पवित्र जल से तैयार किया जाएगा। *आस्था की डूबकी* की तारीख और समय क्रमशः 24 फरवरी 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इस पवित्र स्नान के लिए आपका स्वागत करते हुए हमें बहुत खुशी होगी। आइए और इस नेक काम में हमारे साथ शामिल हों। वरिष्ठ नागरिकों और 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से विशेष अनुरोध है कि बड़ी संख्या में हमारे साथ आएं। कृपया हमारा समर्थन करें!! हर हर महादेव।

पांवटा साहिब की जनता पार्षद डॉक्टर रोहताश नागिया द्वारा किए गए आयोजन पर खुशी व्यक्त कर रही है और उनके द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना कर रही है। वहीं पार्षद डॉक्टर रोहताश नागिया ने आयोजन के सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाने के बाद समर्थन के लिए जनता का धन्यवाद किया।

Related post

1 Comment

  • तो क्या अब रोहताश नागिया जी जो लोग हज नहीं जा पाएंगे उनकी हज पोंटा साहिब मे ही करवायेगे 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *