ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की विराट विजय

दुबई में चल रही ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारत vs पाकिस्तान के रोचक मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। जीत के साथ ही भारत सेमीफाइनल में स्थान बना चुकी है।

कुलदीप यादव ने किया शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन
भारत की तरफ से गेंदबाजी का बेहतरीन प्रदर्शन कुलदीप यादव ने किया। एक बार हैट्रिक से चुके लेकिन गेंदबाजी से सभी का मन जीत लिया।

विराट कोहली की विराट पारी
विराट कोहली पर सभी देशवासियों की निगाहे टिकी थी। विराट कोहली ने नाबाद रहते हुए 100 रन 111 गेंदों पर बनाए और भारत की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसी के साथ कोहली ने 51वां वनडे शतक लगाया।
श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल ने भी अत्यधिक शानदार पारी खेली। लेकिन देश की जनता जीत का क्रेडिट विराट कोहली को ही दे रही है। भारत का स्कोर 244 पर 4 विकेट रहा जो कि 42.3 ओवर में भारत ने प्राप्त किया।
इसी जीत के साथ देशभर में खुशी का माहौल है। ढोल नगाड़े के साथ हर तरफ प्रशंसक आतिशबाजी कर मिठाइयां बांट कर अपनी खुशी का इजहार कर रहें है। वहीं पाकिस्तान में मायूसी छा गई है। चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की करारी हार के साथ पाकिस्तान के कदम ट्रॉफी की तरफ थम गए है।
