आम आदमी पार्टी का थामा दामन

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांरवा बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में पंजाबी अभिनेत्री व कीर्ति किसान यूनियन के नेता स. बलदेव सिंह जी की बेटी सोनिया मान ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। सोनिया मान ने द वैली टाइम्स से बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने पंजाब सरकार के काम काज से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद भी प्रकट किया।

दिल्ली विधानसभा चुनावों में झटका लगने के बाद से आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कमर कस ली है तथा जमीनी स्तर पर आप पार्टी नेताओं को उतर कर कार्य करने के निर्देश मुख्यमंत्री भगवंत मान व आप पार्टी राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दे दिए है। आप पार्टी से ज्यादा से ज्यादा जनता को जोड़ने के लिए पंजाब में आम आदमी पार्टी नई मुहिम की शुरूआत भी शीघ्र करने जा रही है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *