समय रैना कनाडा में
समय रैना का विवाद किसी से छुपा नहीं है। वहीं भारत में विवादों में घिरे समय रैना कनाडा के टोरंटो में शो करने पहुंच गए है। कनाडा के टोरंटो में समय रैना का शो भारतीय समय अनुसार 24 फरवरी 2025 रात 2.30 बजे होगा। अश्लील टिप्पणी मामले में फंसे समय रैना लगातार दूसरे देशों में शो कर रहे है जिसमें युवा अत्यधिक संख्या में हिस्सा ले रहे है।

कनाडा के टोरंटो में होने वाले समय रैना के शो से युवाओं में उत्साह है वहीं कई युवाओं के परिजन चिंतित भी है। एडल्ट कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता परोसने वाले ऐसे शो पर बैन लगाने की बात अधिकतर जनता कर रही है जबकि युवा ऐसे शो की तरफ आकर्षित हो रहे है। यह उनके परिजनों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। सनद रहे समय रैना सहित उनकी टीम के ऊपर भारत के कई राज्यों में एफआईआर भी दर्ज करवाई जा चुकी है। लेकिन इन सब से दूर समय रैना दूसरे देशों में आराम से अपने शो कर रहे है।

