दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट के कुछ अहम् फैसले

दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। गुरुवार रात हुई इस बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी दे दी गई साथ ही, विधानसभा सत्र की पहली बैठक में आप सरकार के कार्यकाल में आई सीएजी की रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा जाएगा। इस बैठक में महिला सम्मान योजना पर भी चर्चा हुई। 

आयुष्मान योजना होगी लागू

कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्लीवासियो को केंद्र सरकार की लोकप्रिय और जनकल्याणकारी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जायेगा, जिसे पूर्व की आम आदमी पार्टी की सरकार ने रोक रखा था। पहली बैठक में कैबिनेट ने इस योजना को लागू करने का फैसला किया है। इसमें पांच लाख रुपये केंद्र सरकार और पांच लाख रुपये दिल्ली सरकार देगी। केंद्र सरकार की 70 साल की उम्र पूरी कर चुके वरिष्ठ नागरिकों के मुफ्त इलाज की सुविधा अब दिल्लीवासियो को मिलेगी। जल्द ही इस योजना की सौगात दिल्ली की जनता को मिलने वाली है।

सदन में रखी जाएगी सीएजी रिपोर्ट

बैठक में आप सरकार के दौरान आई सीएजी रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई। इसकी रिपोर्ट अभी लंबित हैं। विधानसभा की पहली बैठक में इसे सदन में रखा जाएगा। अभी विधानसभा की बैठक बुलाने की तारीख तय नहीं हुई है। बैठक में इस पर भी चर्चा हुई थी। अगली कैबिनेट में इसकी तारीख तय कर ली जाएगी। तथा इस रिपोर्ट को पटल पर रखा जायेगा यह जानकारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सार्वजनिक की।

महिला सम्मान योजना पर चर्चा

कैबिनेट की बैठक में महिला सम्मान योजना पर भी चर्चा हुई। बिना रजिस्ट्रेशन के योजना का फायदा लाभार्थियों तक कैसे पहुंचाया जाए इस पर अभी फैसला नहीं लिया गया है लेकिन इस ओर तेजी से कदम बढ़ाये जा रहे है और इस योजना का लाभ लेने हेतु जरुरी दिशा निर्देश अभी तय किये जाने लंबित है। कैबिनेट की बैठक में यह भरोसा दिया गया की जो वादे जनता से चुनावो में किये गए है उन्हें पूरा किया जायेगा ।

बैठक के बाद विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे वादाखिलाफी के आरोपों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा की भाजपा सरकार जनता से किये अपने हर वादे को पूरा करेगी और विपक्ष को इस पर चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। 

ऐसे ही पल पल की जानकारी के लिए जुड़े रहिये द वैली टाइम्स के साथ।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *