नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी, बड़े सौदागरों तक नहीं पहुँच रहे पुलिस के हाथ 

पांवटा साहिब छेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार ने युवाओ की जिंदगी को तबाह कर दिया है आज युवा नशे की लत में बुरी तरह से फंस चूका है जिसका परिणाम उस युवा के साथ साथ उसके माता पिता व् परिवार को भी भुगतना पड़ता है। पांवटा साहिब में लम्बे समय से नशा माफिया सक्रीय है जिसपर लगाम तो प्रशाशन लगाता है लेकिन नशे के कारोबारी जमानत पर रिहा होकर पुनः नशे की बिक्री करते रहते है। पांवटा साहिब में नशा बिक्री की समस्या बढ़ने के साथ ही जनता में रोष भी बढ़ रहा है। छोटे अधेड़ उम्र से लेकर वैवाहिक युवा भी नशे के इस जाल में फस चुके है। कुछ सामाजिक संस्थाए नशे की बिक्री की रोकथाम व् युवाओ को नशे से दूर रहने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है जिनका साथ प्रशाशन को भी मिल रहा है। नशे की लत में फस चुके युवा सिर्फ नशा करने तक ही सिमित नहीं है बल्कि अपराध की दुनिया में भी कदम रख चुके है अपने नशे की आदत के चलते चोरी, छीनाझपटी इत्यादि घटनाओ को अंजाम दे रहे है जिसका सीधा असर उनके परिजनों पर भी पड़ रहा है।

पांवटा साहिब के कुछ इलाके जिनमे मुख्य रूप से देवीनगर का वार्ड नंबर 9 व् 10 , कुंजा मतरालियों, गोंदपुर, रामपुरघाट नशा बिक्री का अड्डा बन चुके है व् वंहा रहने वाले परिवार भी इस कलंक के साथ दुखी होकर जीने को मजबूर है। हर पल उनके मन में अपने बच्चो को लेकर नशे के चंगुल में फंस जाने की चिंता बनी रहती है। 

कई बार जनता ने इस बारे प्रशाशन को बताया है व् पुलिस को भी अवगत करवाया है बावजूद इसके नशा बिक्री छेत्र में थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस प्रशाशन आये दिन नशे के कारोबार में संलिप्त लोगो की धर पकड़ तो कर रही है लेकिन उनके हाथ मुख्य बड़े सप्लायर के गिरेबान तक नहीं पहुँच रहे है जो बड़ी मात्रा में नशे की खेप पांवटा साहिब जैसे शांत छेत्र में पहुंचा रहे है और जो मुख्य आरोपी भी है। 

आज अपनी पहचान छिपाने की शर्त पर वार्ड नंबर 9 व् 10 के कुछ निवासियों ने बताया की वे रोज छोटे स्कुल जाने वाले बच्चो से लेकर कॉलेज जाने वाले छात्रों को नशा खरीदते हुए देखने को मजबूर है क्योकि नशा बेचने वालो को पुलिस व् प्रशाशन का डर नहीं है और वे धड़ल्ले से इस अवैध कारोबार को शहर के बीचो बीच कर रहे हैं। 

शहर की आम जनता इस नशे के कारोबार से मुक्ति चाहती है। जिला सिरमौर पुलिस ने नशा मफ़िआओ के विरुद्ध जो अभियान चलाया है उसमे तेजी लाने की अपील जनता “द वैली टाइम्स” के माध्यम से पुनः कर रही है। कृपया पुलिस व् प्रशाशन इस ओर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए वार्ड नंबर 9  व् 10 में पेट्रोलिंग तेज करे यह इन दोनों वार्ड की जनता का निवेदन है। 

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *