Ind vs Ban: JioHotstar पर Free में ऐसे देखें चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का पहला मैच

 Ind vs Ban: JioHotstar पर Free में ऐसे देखें चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का पहला मैच
 टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) शुरू होने में बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 19 फरवरी को खेला जाएगा। वहीं, भारतीय टीम 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ अपने कैंपेन की शुरुआत करेगी। रोहित शर्मा और नजमुल हुसैन शांतो कप्तानों के रूप में एक-दूसरे का सामना करेंगे। दोनों टीमों के बीच ये मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, UAE में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपने कैंपेन की शुरुआत जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी, जिसके कारण यह मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। ऐसे में हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप JioHotStar के जरिए इस मैच को फ्री में देख पाएंगे।

 

इंडिया बनाम बांग्लादेश चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (India vs Bangladesh Champions Trophy 2025) मैच गुरुवार, 20 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे IST पर शुरू होगा।

 

भारत में यहां दिखेगा Live

भारत बनाम बांग्लादेश चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में JioHotstar ऐप और वेबसाइट के जरिए होगी।

Related post