पांवटा साहिब में नशा तस्कर चरस के साथ गिरफ्त्तार

सिरमौर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाये अभियान के तहत एक अन्य गिरफ़्तारी की है जिसमे आरोपी को लगभग 1.6 किलोग्राम चरस के साथ धर दबोचा है। गुप्त सुचना के आधार पर पांवटा साहिब पुलिस की टीम ने प्रदीप कुमार पुत्र श्री श्याम लाल निवासी ग्राम सुदाना डाकघर भरानु तहसील नेरवा जिला शिमला उम्र 34 वर्ष को तरुवाला स्थित कमरे से 1.6 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मादक पर्दार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि सिरमौर पुलिस अधीक्षक निश्चित नेगी ने की है। सिरमौर पुलिस अधीक्षक ने बताया की सिरमौर पुलिस नशे के खिलाफ एक अभियान चलाये हुए है जिसके तहत अनेको मामलो में गिरफतारिया दर्ज की जा चुकी है। जिला सिरमौर को नशा मुक्त बनाना ही उनकी प्राथमिकता है। आने वाले समय में भी नशा तस्करो के खिलाफ चलाये अभियान के तहत गिरफ्तारियां हो सकती है एवं नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जायेगा तथा आरोपियों को गिफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जायगा।
