उत्तराखंड में मदरसों की जांच तेज, कुछ मदरसे सीज़

विकासनगर: उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर लगातार एक्शन लिया जा रहा है। इसके लिए चेकिंग अभियान को तेज किया गया है। जिसमें वेरिफिकेशन की कार्यवाही की जा रही है।विकासनगर में प्रशासन की संयुक्त टीम ने पांच अपंजीकृत मदरसों को सीज किया। साथ ही 6 को नोटिस जारी किया गया।

प्रशाशन के निर्देश के अंतर्गत विकासनगर क्षेत्र मे अपंजीकृत मदरसों पर संयुक्त टीम द्वारा पांच मदरसे सीज किए गए हैं। संयुक्त टीम मे जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन और एमडीडीए ने कार्यवाही की है। विकासनगर के कुंजा क्षेत्र और आस पास के क्षेत्रों में कुल 63 मदरसे संचालित हैं।जिसमें से दो दिन पूर्व विकासनगर के ढकरानी और नवाबगढ़ में चार मदरसे सीज किए गए। सोमवार को संयुक्त टीम ने पांच मदरसों की सीज किया। ये मदरसा बोर्ड में पंजीकृत नहीं थे साथ ही नक्शा पास ना होने के साथ ही यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव भी था।

प्रशाशन का मदरसे सीज़ करने पर जवाब

विकासनगर एसडीएम विनोद कुमार ने कहा शासन के निर्देशों के क्रम में अपंजीकृत, बिना नक्शा पास कराए गए मदरसों पर एक्शन लिया जा रहा है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन ,एमडीडीए की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। पांच अपंजीकृत मदरसों को सीज किया गया है।6 मदरसों को नोटिस दिए गए हैं। 63 मदरसे संचालित हैं जिसमें नौ मदरसों की सीलिंग हुई है। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

जनता का रुझान

उत्तराखंड सरकार के अवैध मदरसों पर कार्यवाही से जनता संतुष्ट है। विकासनगर निवासी व जाने माने व्यवसाई दीपक पंडित ने द वैली टाइम्स से बातचीत के दौरान बताया कि वे वर्षों से विकासनगर में व्यवसाय करते आ रहे है। प्रत्येक धर्म के लोग यहां रहते है लेकिन कुछ अरसे से अवैध निर्माण देखने को मिल रहे थे। जिनपर अब प्रशाशन ने कार्यवाही शुरू की है जो कि काबिले तारीफ है। वहीं कपड़ा कारोबारी जुनैद हसन ने बातचीत के दौरान बताया कि उत्तराखंड सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है तथा जिन मदरसों के पास वैधता के तथ्य नहीं है उन्हीं पर प्रशाशन का शिंकजा कसा जा रह है इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *