देहरादून पुलिस की नशेड़ियों पर नकेल

देहरादून पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए पिछले एक सप्ताह में 495 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। इन सभी पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल ₹1,70,250 का जुर्माना वसूला गया है। देहरादून पुलिस ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों पर अंकुश लगाया जा सके। देहरादून में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे जिसका मुख्य कारण नशा करके वाहन चलाना सामने आया है। जिसपर देहरादून पुलिस कप्तान द्वारा नकेल कसी जाने के सख्त निर्देश समस्त देहरादून पुलिस अधिकारियों को दिए गए है।
