27 वर्षों के लंबे वनवास के बाद दिल्ली में कमल को मिली सत्ता

27 साल के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली में एक बार फिर बीजेपी सरकार बन गई है। पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली। उन्हें सर्वसहमति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा सभी प्रमुख केंद्रीय मंत्री और पार्टी के सभी सीनियर नेता और पदाधिकारी भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री की रेस में प्रवेश वर्मा का नाम सबसे आगे था और उनका मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा था लेकिन भाजपा के निर्णय ने सभी को चौंका दिया और दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के रूप में मिली। दिल्ली सीएम के शपथ ग्रहण से जुड़े सभी बड़े अपडेट जानने के लिए बने रहिए द वैली टाइम्स के साथ।

