School Assembly News Headlines, 19 February 2025: आज की स्कूल हेडलाइन, देखिए ताजा समाचार

 School Assembly News Headlines, 19 February 2025: आज की स्कूल हेडलाइन, देखिए ताजा समाचार

एक बार फिर आपका स्वागत स्कूल की असेंबली न्यूज हेडलाइन में जिसकी मदद से आप खुद को अपडेट रख सकते हैं और साथ ही अपने स्कूल के स्टूडेंट्स को भी यह न्यूज सुना सकते हैं ताकि वह हालिया देश दुनिया के घटनाक्रम से खुद को अपडेट कर सकें।

  • ई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कई कदम उठाए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के कई उपाय लागू किए हैं।
  • प्रधानमंत्री मोदी के मध्य पूर्व के देशों से संबंध मजबूत करने के प्रयासों के तहत भारत-कतर संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया है। दोनों देशों के बीच व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ेगा।
  • NSSO की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में शहरों में बेरोजगारी दर घटकर 6.4% हो गई है। यह काम करने वालों के लिए अच्छी खबर है।
  • वियतनाम के नए सोशल मीडिया नियमों से अभिव्यक्ति की आज़ादी पर असर पड़ रहा है। नए नियमों से लोगों को अपनी बात कहने में मुश्किल हो रही है।
  • अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे गिरकर 86.96 पर बंद हुआ। इससे आयात महंगा हो सकता है।
  • गुलमर्ग में बर्फबारी की कमी के कारण खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 को स्थगित कर दिया गया है। बर्फ के खेलों के शौकीनों के लिए यह निराशाजनक खबर है।
  • कोस्टा रिका अमेरिका से निकाले गए भारतीय प्रवासियों को स्वीकार करने के लिए तैयार हो गया है। पहला जत्था बुधवार को पहुंच गया है।

शिक्षा और रोजगार जगत की सभी ताजा खबरों के लिए लगातार एनबीटी एजुकेशन पर जुड़े रहें जहां हम आपके लिए रोज ताजा अपडेट उपलब्ध कराते हैं।

Related post