शेयर बाजार के सबसे खराब 50 दिन! निवेशकों के डूबे 41.29 लाख करोड़
- Travel
thevalleytim
- 30 June 2019
- 4
- 4021
- 1 minute read
किसी भी नए साल के शुरुआती 50 दिन काफी अहम होते हैं. ये 50 दिन पूरे साल का टोन सेट करते हैं. साथ ही इस बात का भी संकेत देते हैं कि आने वाला पूरा कैसा रहने वाला है. इन 50 दिनों ने शेयर बाजार का भी टोन पूरी तरह से सेट कर दिया है. बीते कुछ सालों में ऐसा बिल्कुल भी देखने को नहीं मिला होगा कि साल के शुरुआती 50 दिनों में निवेशकों को इतना मोटा नुकसान हो जाए. आंकड़ों को देखें तो मौजूदा साल में अब तक शेयर बाजार में करीब साढे तीन फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है. साथ ही शेयर बाजार निवेशकों के 41 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा डूब चुके हैं. अक्टूबर से इस गिरावट के आंकड़े को देखें तो शेयर बाजार को 10 फीसदी से ज्यादा का नुकसान हो चुका है, जोकि काफी बड़ा है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में शेयर बाजार में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है. आइए इस पूरी कहानी को आंकड़ों से समझने की कोशिश करते हैं…
सेंसेक्स कितना डूबा
मौजूदा साल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में काफी गिरावट देखने को मिल चुकी है. आंकड़ों को देखें तो 31 दिसंबर 2024 को जब शेयर बाजार बंद हुआ था तब सेंसेक्स 78,139.01 अंकों पर था. जोकि 20 जनवरी को कारोबारी सत्र के शुरुआती घंटे में 75,546.17 अंकों पर आ गया. इसका मतलब है कि सेंसेक्स में अब तक 2,592.84 अंकों गिरावट देखने को मिल चुकी है. इसका मतलब है कि निवेशकों को सेंसेक्स से 3.32 फीसदी का नुकसान हो चुका है. अगर बात गुरुवार की करें तो सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 45 मिनट 363.32 अंकों की गिरावट के साथ 75,568.35 अंकों पर कारोबार कर रहा है. वैसे गुरुवार को सेंसेक्स 75,672.84 अंकों पर ओपन हुआ था और एक दिन पहले सेंसेक्स फ्लैट 75,939.18 अंकों पर बंद हुआ था.
निफ्टी भी हुआ धड़ाम
अगर बात नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी की तो उसमें भी बड़ी गिरावट देखी जा चुकी है. मौजूदा साल में निफ्टी ने निवेशकों को 3.51 फीसदी का नुकसान पहुंचा दिया है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार 31 दिसंबर को निफ्टी 23,644.80 अंकों पर बंद हुआ था, जो गुरुवार 20 फरवरी को 22,813.95 अंकों पर आ गया. इसका मतलब है कि निफ्टी में तब से अब तक 830 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है.
निवेशकों को हुआ मोटा नुकसान
अगर बात निवेशकों की करें तो उन्हें मौजूदा साल में मोटा नुकसान हो चुका है. वास्तव में निवेशकों का नुकसान बीएसई के मार्केट कैप से गिरने से पता चलता है. बीएसई के आंकड़ों के अनुसार 31 दिसंबर को बीएसई का मार्केट कैप 4,41,95,106.44 करोड़ रुपए था, जो 20 फरवरी को घटकर 4,00,65,487.87 करोड़ रुपए पर आ गया. इसका मतलब है कि निवेशकों को बीते 50 कारोबारी दिनों में 41,29,618.57 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है.
500 में से 447 कंपनियों में गिरावट
साल 2025 में अब तक 36 कारोबारी दिनों में से 21 मौकों पर गिरावट आई है. इस गिरावट की वजह से बीएसई 500 लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 31 दिसंबर, 2024 को 387.18 लाख करोड़ रुपए से 34 लाख करोड़ रुपए कम होकर 353.31 लाख करोड़ रुपए हो गया है. बीएसई 500 कंपनियों के विश्लेषण से पता चलता है कि 447 शेयरों में साल-दर-साल आधार पर उनके मार्केट कैप में कटौती देखी गई है. केवल 53 स्टॉक क्लोजिंग बेसिस पर 31 दिसंबर, 2024 के एम-कैप से ऊपर रहने में कामयाब रहे हैं. बीएसई 500 इंडेक्स इस साल अब तक 8 फीसदी गिर चुका है जबकि बीएसई सेंसेक्स मौजूदा साल में 3 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है.

4 Comments
Hidden Hills property with mountain and city views boasts nine bed rooms, including a big master suite with private terrace and an entertainment wing
Lopez has reportedly added to her real estat holdings an eight-plus acre estate in Bel-Air anchored
Struggling to sell one multi-million dollar home currently
on the market won’t stop actress and singer Jennifer Lopez from expanding her property collection
Hidden Hills property with mountain and city views boasts nine bed rooms, including
a master suite with private terrace
Comments are closed.