रेखा गुप्ता आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी. रामलीला मैदान में आज उनका राजतिलक होगा. 50 साल की रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं सीएम होंगी. मुख्यमंत्री पद की रेस में कई नाम थे लेकिन पार्टी ने आखिर में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई. बुधवार को उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था. रेखा दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी. दिल्ली की रेखा सरकार में ये 6 मंत्री भी शपथ लेंगे.