देवभूमि क्षत्रिय मोर्चा संगठन की नशे के खिलाफ मुहिम

देवभूमि क्षत्रिय संगठन मोर्चा अध्यक्ष रूमीत सिंह ठाकुर ने समाज की सुरक्षा के मद्देनजर एक ज्ञापन जिला हमीरपुर पुलिस अधीक्षक के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल माननीय श्री शिव प्रताप शुक्ला व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेजा है।

भेजे गए ज्ञापन के माध्यम से रूमीत सिंह ठाकुर ने प्रदेश में बिक रहे नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की है। जिसमें चिट्टे की भारी मात्रा में प्रदेश में आ रही खेप पर चिंता व्यक्त की है। साथ ही नशे के सौदागरों का सीधा एनकाउंटर करने की मांग रखी गई है। ज्ञापन में मांग की है कि नशे के कारोबारियों की संपत्ति जब्त की जानी चाहिए एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मृत्यु दंड की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से की है। उन्होंने विभिन्न प्रशन इस ज्ञापन के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार से भी पूछे है जिसमें यह प्रश्न मुख्य है कि कैसे बॉर्डर सुरक्षित होने के बावजूद चिट्ठे की बड़ी बड़ी खेप देश व राज्य में आ रही है। तथा सांसदों, विधायकों पर जवाबदेही सुनिश्चित करने बारे भी ज्ञापन के माध्यम से मांग रखी गई है।

स्कूल, कॉलेज से लेकर नशा मुक्ति केंद्र में जागरूकता अभियान चलाए जाने बारे भी ज्ञापन में मांग देवभूमि क्षत्रिय संगठन मोर्चा द्वारा की गई है।
जनता की इस मुहिम पर राय
जनता ने “द वैली टाइम्स” से बातचीत के दौरान बताया कि वह देवभूमि क्षत्रिय संगठन मोर्चा द्वारा उठाए गए इन मांगों का समर्थन करते है। प्रदेश में बढ़ रही नशे की गतिविधियों से सभी वर्ग परेशान हो चुके है। आए दिन नशे की ओवरडोज से मौतें भी प्रदेश हो रही है। नशे की लत में पड़ कर युवा अब अन्य अपराध जैसे चोरी, छीनाझपटी आदि कर रहे है। पुलिस नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करती है लेकिन वे जमानत पर रिहा होकर कुछ दिन बाद पुनः नशे का कारोबार शुरू कर देते है। साथ ही कुछ बुजुर्गों ने बताया कि वे समाज के शिक्षित वर्ग जैसे डॉक्टर, वकील, प्रशासनिक अधिकारियों सहित अन्य की संलिप्ता देखकर अत्यंत दुखी हैं और यह उनके लिए महत्वपूर्ण चिंता का विषय बन चुका है तथा युवा पीढ़ी नशे के चंगुल में फंसती जा रही है। अभिभावकों ने उनके बच्चों के भविष्य को लेकर गहन चिंता व्यक्त की।

देवभूमि क्षत्रिय संगठन मोर्चा के अध्यक्ष श्री रूमीत सिंह ठाकुर द्वारा उठाए गए नशे के खिलाफ कदम की जनता जमकर तारीफ कर रही है।
