पांवटा साहिब भाजपा मंडल की कार्यकारिणी घोषित

भारतीय जनता पार्टी मंडल पाँवटा साहिब के अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने मंडल की कार्यकारणी की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, हिमाचल प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, शिमला लोकसभा सीट से सांसद सुरेश कश्यप, शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी व विधायक पाँवटा साहिब सुखराम चौधरी, जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता सहित सभी वरिष्ठ और प्रमुख कार्यकर्ताओं से मंत्रणा के पश्चात हितेंद्र कुमार ने यह कार्यकारिणी घोषित की है।

किसे मिला कौन सा दायित्व
घोषित कार्यकारिणी में अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने उपाध्यक्ष का कार्यभार अशोक शर्मा, सोमनाथ चौधरी, मयंक महावर और नवीन शर्मा को दिया गया है। वही महामंत्री पवन चौधरी और रोहित चौधरी को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष हेमा शर्मा को बनाया गया है। इसी प्रकार सचिव सर्वशक्ति भटनागर, बलदेव सिंह, शमीम अली, त्रिशला चौधरी और कुलदीप सैनी को नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रभारी का कार्यभार सुखविंदर सिंह को दिया गया है। प्रवक्ता सरिता ठाकुर को बनाया गया है। कार्यालय सचिव रेनू सैनी, आईटी संयोजक पुष्पेंद्र पाहवा, आईटी सहसंयोजक सुरेंद्र पाल, सोशल मीडिया संयोजक वीरेंद्र सिंह, सोशल मीडिया सहसंयोजक अनुज चौधरी को बनाया गया है।
कौन कौन बने कार्यकारिणी सदस्य
कार्यकारिणी सदस्यों में पं. शिवराम, गुरदास चौधरी, मोहन चौधरी, सज्जन सिंह, इकबाल सिंह, राजेंद्र सिंह, मदन सिंह, रविकांत, किक्कर सिंह, धर्मपाल, यादराम, नरेंद्र सिंह, गुमान सिंह, राम प्रसाद सिंह, धर्म सिंह, गुलशेर अली, कमल कुमार, ममता रानी, सीमा चौधरी, कृष्ण धीमान, तारो देवी, शिक्षा देवी, मोनिका कुमारी, अंजना देवी, प्रेमा देवी, राधा देवी, अबिता पुंडीर, शशि धीमान, सुरेंद्र सिंह, जयदेव शर्मा, हजूर सिंह और रामप्रकाश के नाम शामिल है।
आमंत्रित सदस्यों में इन्हें किया गया शामिल
आमंत्रित सदस्यों में कलम सिंह, किशन चौधरी, मोo नूर, रामेश्वर चौधरी, श्याम कुमार, हरनेक सिंह, जय राज, नजीर मोहम्मद, शब्बीर अली, ओम प्रकाश के नाम सम्मिलित है।साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्यों में विधायक सुखराम चौधरी सहित देवेंद्र चौधरी, सुभाष चौधरी, अरविंद गुप्ता, फतेह सिंह, नरेश खापड़ा, मदन मोहन शर्मा, बलजीत सिंह नागरा, अनिल सैनी, दिनेश चौधरी, जरनैल सिंह, जागीरी राम और रशपाल सिंह के नाम शामिल है।
हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने अभी तक कई जिलों, व मंडलों में कार्यकारिणी विस्तार कर दिया है वहीं सत्तासीन कांग्रेस ने अभी तक अपनी कार्यकारिणी का विस्तार नहीं किया है। सनद रहे कुछ महीनों पूर्व कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर दिया था जिसके बाद अभी तक सत्तासीन कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित नहीं हुई है।
