हिमाचल प्रदेश में नशे की रोकथाम के लिए देवभूमि क्षत्रिय संगठन मोर्चा की अनूठी पहल

हिमाचल प्रदेश में बढ़ रही नशे की गंभीर समस्या पर जहां कांग्रेस व भाजपा के मंत्री, सांसद, विधायक मौन अवस्था में है वहीं देवभूमि क्षत्रिय संगठन मोर्चा के अध्यक्ष श्री रूमित सिंह ठाकुर खुल कर नशा माफिया के विरुद्ध मैदान में उतर गए है। मानो की देवभूमि क्षत्रिय संगठन मोर्चा ने प्रदेश से नशे के डबल कैंसर के खात्मे का बीड़ा उठा लिया है। प्रदेश में चिट्टे सहित अन्य प्रकार के नशीले सिंथेटिक ड्रग्स तेजी से पांव पसार रहे है। जिनमें युवा पीढ़ी फंसती जा रही है। इसके रोकथाम के लिए देवभूमि क्षत्रिय संगठन मोर्चा के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने सर्जिकल स्ट्राइक का फरमान सुना दिया है।

रूमित सिंह ठाकुर का नशा माफिया के विरुद्ध ऐलान

देवभूमि क्षत्रिय संगठन मोर्चा के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने अपने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि कोई भी व्यक्ति यदि नशा बिक्री से जुड़ी खबर उन तक पहुंचाएगा तो उस व्यक्ति को 25000 रुपए की राशि इनाम स्वरूप दी जाएगी एवं उसकी पहचान पूर्णतः गुप्त रखी जाएगी। रूमित सिंह ठाकुर ने फेसबुक पोस्ट पर लिखते हुए बताया कि प्रदेश में सिंथेटिक ड्रग्स यानी चिट्टे की लत युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही है जिसका असर उनके परिवारों पर भी पड़ रहा है और वे इसके लिए अत्यंत चिंतित है। ऐसे समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ अब वे मैदान में उतर गए है

चिट्टे की समस्या की गंभीरता आज प्रदेश में हर तरफ देखने को मिल रही है। आज प्रदेश का हर व्यक्ति इस नाम से बखूबी परिचित है। युवा चिट्टे की गिरफ्त में है और युवाओं के परिजन तिल तिल मरने को मजबूर है। नशे की लत के कारण अपनी आंखों के सामने अनेकों ने अपने घर के चिरागों को बुझते हुए देखा है। हिमाचल प्रदेश जैसे शांत राज्य में नशे से हो रही मौतों पर प्रदेश में रह रहे बुजुर्ग व परिजन अत्यंत चिंतित हैं।

सांसद, मंत्री, विधायक मौन रूमित सिंह ठाकुर फ्रंट में

हिमाचल प्रदेश में नशे की बढ़ रही समस्या पर दोनों राजनीतिक दलों के सांसद, मंत्री व विधायक साल दो साल में एक दो ब्यान देकर अपनी चिंता व्यक्त कर ऐसी कमरों में बैठ कर आनंद लेते है जबकि जनता ने इन्हें समाज को हर तरह से सक्षम बनाने के लिए मतदान कर चुना होता है। वहीं देवभूमि क्षत्रिय संगठन मोर्चा के अध्यक्ष श्री रूमित सिंह ठाकुर द्वारा उठाए जा रहे नशे के खिलाफ कदमों को आज प्रदेश का हर वर्ग देख रहा है और सराहना कर रहा है।

देवभूमि क्षत्रिय संगठन मोर्चा के साथ द वैली टाइम्स की अपील

देवभूमि क्षत्रिय संगठन मोर्चा के अध्यक्ष श्री रूमित सिंह ठाकुर द्वारा उठाए गए इस कदम की हर वर्ग जमकर सराहना कर रहा है और इसी कड़ी में “द वैली टाइम्स” भी आप सभी से इस नशा विरोधी मुहिम में सहयोग करने की अपील करता है। आप कदम के साथ कदम बढ़ाते हुए समाज को नशा मुक्त, अपराध मुक्त बनाने के लिए नशा बिक्री रोकने के लिए इस मुहिम का हिस्सा जरूर बने।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *