महाकुंभ में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रयागराज में महाकुंभ के त्रिवेणी संगम पर परिवार के साथ डुबकी लगाई। वह अपनी दोनों बेटियों और पत्नी कमलेश ठाकुर के साथ प्रयागराज के महाकुंभ में पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा “महाकुंभ हमारी संस्कृति का परिचायक है। आज परिवार के साथ महाकुंभ में स्नान करने का अवसर मिला है। सनातन संस्कृति विश्वविख्यात है। यह महाकुंभ 144 वर्षों के बाद आया है इसमें स्नान करना सौभाग्य की बात है।

इससे पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी 2025 को हुई थी। और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ संपन्न हो जाएगा।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *